तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कैबिन में जा घुसी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झल्लारा। थाना क्षेत्र के जैताणा गांव के रामदेवजी मंदिर के पास बेकाबू तेज रफ्तार कार कैबिन में घुस गई

इससे कैबिन मे व्यापार करने वाली ममता (26) पुत्री सेवादास महाराज निवासी जैताणा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कार इतनी रफ्तार से आई  की पलक झपकते ही कैबिन में घुसी कि कैबिन में सामान व प्लेटफॉर्म टूट गया, फ्रीज करीब 50 फीट दूर जाकर गिरा। समाज सेवी खेमराज कलाल ने बताया कि इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते रहते हैं जैताना से झल्लारा के बीच में करीब 5 किलोमीटर मार्ग के सरणी नदी पर चार विकट मोड़ हैं, जहां लोग सामनेसे आने वाले वाहन का अनुमान नहीं लगा पाते और आए दिन हादसे होते रहते हैं। हादसे की सूचना पर झल्लारा थाना धिकारी धर्मेंद्र सिंह वाघेला उनकी टीम मौके पर पहुंची और  कैबिन से बाहर निकाला। इल के दौरान घायल महिला ने दम तोड दिया, जिस पर पुलिस ने मामला कर शव को मोर्चरी में रखवा अनुसंधान जारी है। भाजपा महा सुरेश सेवक का कहना है कि  झल्लारा से जैताना के बीच में करीब 4 किलोमीटर के सफर में चार मोड ऐसे हैं जिस पर आए दिन एक्सीडेंट होते रहते हैं। कई बार प्रशासन संकेत लगाने की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

और पढ़ें

error: Content is protected !!