सलूंबर जिले के सराडा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत थाणा के राजस्व गांव डायली में गंगाराम मीणा मिस्त्री दरा फला के पुत्र का लंबे समय से जयपुर हॉस्पिटल में हृदय का इलाज चल रहा था जिसका आकस्मिक निधन हो गया, जिससे पूरा परिवार सदमे में आ गया । इस
दुखद परिवार को आदिवासी परिवार डायली के सदस्यों द्वारा मुहिम चलाकर पीड़ित परिवार को 11615 रुपए का आर्थिक सहयोग किया।इस दु:खद अवसर पर गांव के कालूभाई भोपाजी,BPVM सराडा ब्लॉक अध्यक्ष संदीप भाई कटारा,चुन्नीलाल,सुरेश धर्मपाल,नारायण,चेतन, अम्बालाल वार्ड पंच,शिवलाल,भेरूलाल, रोडीलालजी, प्रकाश,सुनील भाई,प्रियांशु,सुरेश, गोविंद,आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट सुरेश कुमार कटारा सराड़ा







