ग्रामीणों ने किया पंचायत समिति सेमारी का घेराव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधान संपादक विनोद गर्ग

खबर सलूंबर जिले के सेमारी में समस्त ग्रामवासी ग्राम पंचायत को लेकर सेमारी पंचायत समिति में बीडीओ एवं कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सोपा नवगठित ग्राम पंचायत में सरपंच नियुक्ति एवं सभी विकास कार्य सुचारू रूप से चालू करवाने पंचायत का भवन पुनः ग्राम पंचायत को दिलाने को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत समिति सेमारी का किया घेराव

 किया पूर्व में नगर पालिका सेमारी का गठन किया गया था, जिसका हमारे क्षेत्र में कड़ा विरोध हुआ था तथा जनता में भारी आक्रोश है जनता इस बात राज्य सरकार से कई बार पत्र व्यवहार भी किये तथा विभिन्न लोगो द्वारा अलग अलग जनहित याचिकाएं माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय मे

 प्रस्तुत की गई जिनमें न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश भी दिया उक्त याचिकाओं व जनभावनओं को राजस्थान सरकार द्वारा दिनांक 25.06.2024 सेमारी नगर पालिका को निरस्त की थी राज्य सरकार द्वारा पंचायती राज विभाग को निर्देशित

 किया गया कि सेमारी नगर पालिका में जो पंचायते सम्मिलित कि गई थी उन्हे पुनः ग्राम पंचायत का दर्जा दिया जायें आदेशानुसार ग्राम विकास अधिकारी शंकरलाल कुम्हार को ग्राम पंचायत का चार्ज दिया लेकिन तात्कालीन नगर पालिका ईओ द्वारा नगरपालिका का भवन आज तक खाली नहीं किया हैं अभी तक उक्त भवन पर नगरपालिका का कब्जा हैं ग्राम पंचायत का भवन पुनः दिलाया जावें ताकि प्रशासनिक कार्य किये जावें। ग्राम पंचायत सेमारी में सफाई का कार्य भी बंद पड़ा हैं जिसे पुन:चालू करवाया जायें। वर्तमान में ग्राम पंचायत सेमारी की सरपंच शांता देवी के सलूम्बर विधायक चुने जाने के बाद में उनके द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष पद से स्तीफा दिया गया हैं ग्राम पंचायत में सरपंच का पद रिक्त चल रहा हैं। सरपंच का पद रिक्त होने से ग्राम पंचायत सेमारी के सारे कार्य रूके हुए हैं। जन्म मृत्यु विवाह जैसे छोटे मोटे काम भी नहीं हो पा रहे हैं जिससे विकास की गति रूकी हुई हैं सारे विकास कार्य अवरूद्ध हो रहे हैं। आम जनता को परेशानी हो रही हैं। ऐसे में लोगो में भारी आक्रोश हैं। वर्तमान में ग्राम पंचायत में सरपंच का कार्यभार किसी न किसी जनप्रतिनिधि को दिलाये जाना अतिआवश्यक हैं जिससे सारे विकास कार्य सुचारू रूप से चालू हो सकेआमजन को राहत मिले। यदि समय रहते उक्त समस्या का समाधान नहीं किया तो इस सम्पूर्ण क्षेत्र में लोगो में रोष बढ़ सकता हैं तथा आंदोलन व धरना प्रदर्शन लोगो द्वारा किया जायेगा विगत 7 दीनों चेतावनी मैं प्रशासन कोई ध्यान नहीं देगा तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा

जिसकी जिम्मेदारी प्रसाशन  की रहेगी।

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!