PMSBY बीमा क्लेम हुआ सफल माँ को मिली सहायता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले के कल्याणा  में PMSBY बीमा क्लेम हुआ सफल माँ को मिली सहायता
नमस्ते साथियों
यह कहानी है ग्राम पंचायत कल्याणा कला के मुख्य गाव की है यहा पर श्रम सारथी का क्रेडिट कार्य नहीं है लेकिन हम वित्तीय शिक्षण का कार्य करते है इस कार्य के दोरान हमने प्रशासन के साथ पहल योजना मे बीमा के केंप मे भागीदारी की थी हमने यहा पर कुल 12 बीमे किए थे कुछ लोग ओर भी आए थेउनका बीमा चेक किया तो पहले से होना बताया था ! भरत के पिता की अहमदाबाद मे सड़क दुर्घटना मे पहले ही मृत्यु हो गई थी यह दो भाई है एक भाई की शादी हो गई है वह अलग रहता है भरत उदयपुर मे पढ़ाई कर साथ ही कुछ पार्ट टाइम जोब कर अपना खर्च चला रहा था माँ इसके साथ ही रहती थी वह भी साफ सफाई कार्य कर थोड़े पेसे कमा लेती थी भरत प्रजापत ने B.Ed कर रखी थी जिसका फॉर्म भरने के लिए कुछ डॉक्यूमेंट की जरूरत थी जो की कल्याण घर पर थे उन्हें लेने के लिए उदयपुर से घर आया था और सुबह कल्याण से 9 सितंबर 2024 को वापस उदयपुर जाते समय गाव ओडा (केवड़े की नाल मे )में एक्सीडेंट हो गया जिसमें उसकी मृत्यु हो गई ! भरत की माँ अनपढ़ है उसे बीमा के बारे मे कुछ भी जानकारी नहीं थी हमे सूचना मिली तो हम उसके घर जाकर सांत्वना दी और उसके बैंक खाते की जानकारी मांगी और बैंक से बीमा की जानकारी ली तो PMSBY बीमा एक्टिव बताया फिर हमने सभी दस्तावेज़ के बारे मे माँ को बताया सड़क दुर्घटना हुई थी तो PM रिपोर्ट भी बन गई यह सभी दस्तावेज़ लेकर 25 सितंबर 2024 को बैंक मे जमा कराये 1 माह बाद पता किया तो यह आवेदक रिजेक्ट हो गया था बैंक से जानकारी ली तो उसमे पोस्ट मोर्डम(PM) रिपोर्ट और आधार मे नाम की त्रुटि थी फिर हमने एक शपथ पत्र बनवाया और नोटरी करवाकर 26 नवंबर 2024 पुनः आवेदन किया तो यह क्लेम पास होगा 17/12/2024 को माँ के खाते मे 2 लाख रु जमा हो गए माँ का कहना था की आप का सहयोग नहीं मिलता तो यह पेसा नहीं मिलता इस पूरी प्रक्रिया मे RMGB शाखा प्रबन्धक हिमांग जोशी और श्रम सारथी से संतोष जोशी का योगदान रहा यह राशि खाते मे जमा हुई इसकी पुष्टि RMGB बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक उदयपुर K.K गुप्ता, RMGB शाखा प्रबन्धक हिमांग जोशी और श्रम सारथी शाखा प्रबन्धक विष्णु बुनकर ,संतोष जोशी ने भरत की माँ नॉमिनि को अवगत कराया साथ ही यह राशि सही जगह निवेश करने की सलाह दी ! क्षेत्र मे इस तरह की कई दुर्घटना होती है लेकिन बीमे की जानकारी नहीं होने के अभाव मे बीमा क्लेम नहीं ले पा रहे है ! राजस्थान श्रम सारथी एसोसिएशन संस्था वित्तीय शिक्षण का कार्य करता है जिसमे यह PMJJY और PMSBY के बीमे से जुड़ाव एवं दुर्घटना होने पर यह बीमा दिलवाने मे मदद करता है इसकी यह पहल दुर्घटना हुई मृत्यु मे आर्थिक मदद करने मे काफी कारगर साबित हो रही है 

और पढ़ें

error: Content is protected !!