सलुम्बर मेवाड़ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सलूंबर में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर ओपन डे का आयोजन किया गया विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता पंचाल ने बताया कि
अभिभावक रमेश मेहता,कैलाश भाबोर, नवरत्न आर्य, सरिता मालवीय के आतिथ्य में इस ओपन डे की शुरुआत की गई इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों की अर्धवार्षिक परीक्षा की कोपियां अभिभावकों को ओपनली दिखाई गई और उनके शैक्षणिक विकास पर कक्षाध्यापक और
प्रधानाचार्य के साथ खूलकर चर्चा की गई और साथ ही विद्यार्थियों की उपलब्धि, क्षमताओं और कमजोरियों को चिन्हित किया गया और आगे और बेहतरीन बनाने की कार्य-योजना तय की गई। इस ओपन-डे पर शत-प्रतिशत
अभिभावकों की उपस्थिति रही। इस अवसर संस्था के निदेशक नागेन्द्र सिंह सटोडा ने कहा कि किसी भी बालक का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब अभिभावक और अध्यापक के बीच में बराबर संवाद बना रहे। इस प्रकार के ओपन-डे के आयोजन से अभिभावक अपने बच्चे के
शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक उन्नति से अवगत होते हैं और बालक में कोई कमजोरी है तो आगे सुधार लाया सकता है। इस अवसर पर समस्त स्टाफ ने विवेकानंद की झांकी सजा कर राष्ट्रीय युवा दिवस को भी यादगार बनाया ।इस आयोजन का संचालन कृष्णा वरनोती ने किया और आयोजन के अंत में परीक्षा प्रभारी राजदीप सिंह राव ने सभी अतिथियों और अभिभावकों को इस ओपन डे को सफल बनाने के लिए आभार जताया है।









