राष्ट्रीय बीज निगम द्वारा रबी फसलों पर फील्ड डे एवं किसान संगोष्ठी का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में दिनांक 01/02/2025 को वीरपुरा पंचायत, जिला सलूंबर में क्षेत्रीय कार्यालय उदयपुर द्वारा फील्ड डे/किसान संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र प्रबंधक ओमप्रकाश अड़िया एवं शंभुगिरी गोस्वामी, प्रबंधक प्रशिक्षु मोहित कुमार तथा प्रशिक्षु विपणन धीरजकुमार और सहायक कृषि अधिकारी हरीराम की उपस्थिति में लगभग 87 जनजातीय महिला एवं पुरुष कृषकों ने भाग लिया , इस कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय बीज निगम द्वारा

किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले सब्जी बीजों के बारे में अवगत कराया तथा किसानों को आगामी सीजन जायद की

फसलों के बारे में बताया तथा सहायक कृषि अधिकारी द्वारा किसानों को फसलों में होने वाली बीमारियों तथा उनसे बचाव के बारे में अवगत कराया एवं रबी सीजन में निगम द्वारा

वितरण गेहूं किस्म HD-3086 तथा बीज ग्राम योजना अंतर्गत वितरित चना किस्म JAKI- 9218 प्रमाणित बीजों के खेतों पर फील्ड डे आयोजित किया जिसमें कृषकों ने दोनों किस्मों की अच्छी अंकुरण एवं उत्पादन होने की संभावना जताते हुए प्रशंसा की।

और पढ़ें

error: Content is protected !!