राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भबराना में सूर्यनमस्कार करवाया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में शिक्षाविभाग के निर्देशानुसार आज दिनांक 3/02/2025 सूर्यासप्तमी मनाने के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भबराना में प्रातः 9 बजे सूर्यनमस्कार का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य भगवती लाल शर्मा ने बताया कि सूर्य नमस्कार शरीर और मन के समन्वय के साथ 12 चरणों में किये जाने वाले 8 आसनों का एक संयोजन है जो ज्यादातर सुबह के समय किया जाता है, जो जीवनशक्ति में सुधार करता है और प्रतिरक्षा भी विकसित करता है।
सूर्यनमस्कार सूर्य को नमस्कार या सूर्य के प्रति कृतज्ञता अर्पित करना है क्योंकि सूर्य की प्रत्येक किरण सभी जीवित प्राणियों के लिए एक उपहार है। इसका महत्त्व न केवल खाद्य-श्रृंखला में ऊर्जा के प्राथमिक स्रोत के रूप में है, बल्कि मनुष्य के मन और शरीर को सक्रिय करने में भी है।
मंत्रोच्चारण के साथ सभी आसान सही तरीके से किए गए। सूर्यनमस्कार के लिए प्रधानाचार्य भगवती लाल शर्मा,सरपंच केशवलाल मीणा,भाजपा मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह,दिनेश जैन,नाथूलाल सालवी,विद्यालय स्टाफ बालक बालिकाएं एवं अभिभावक तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!