महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खोलडी के हिमांशु सुथार जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में खोलडी में भगवान महावीर के 2550 वे निर्वाण वर्ष के उपलक्ष में समग्र राजस्थान में अध्यात्म परिवार एवं शिक्षा विभाग राजस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में भाग लेकर सलूंबर जिले में हिमांशु
सुथार कक्षा 10 महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खोलडी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता में इशीका सुथार
कक्षा10, सोनल सुथार कक्षा 9, हिनल मेहता कक्षा 8, दिया बख्शी कक्षा7 ने भगवान महावीर स्वामी की जीवनी लिखकर सांत्वना पुरस्कार के रूप में 1000-1000रू प्राप्त किये।
जिले में प्रथम स्थान पर रहे हिमांशु सुथार को हिंडौन सिटी जिला करौली में डॉक्टर किरोडी लाल जी मीणा कैबिनेट मंत्री के कर कमलो द्वारा ₹10000(दस हजार) रोकड़ प्रदान कर पुरुस्कृत किया गया। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय
खोलडी के प्रिंसिपल डॉक्टर गोविंद सिंह  शक्तावत की प्रेरणा से श्रीमती संगीता बांगड़वा प्रतियोगिता प्रभारी एवं रमेश गर्ग तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ के सहयोग से हिमांशु सुथार एवं चार प्रतिभाशाली बालिकाओं ने विद्यालय का नाम रोशन किया। हिमांशु सुथार ने भगवान महावीर स्वामी का स्वयं हस्त निर्मित चित्र मंच को भेंट किया। मंच पर उपस्थित समस्त सम्माननीय अतिथियों ने हिमांशु सुथार और महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खोलडी की मुक्त कंठ से भूरी भूरी प्रशंसा व्यक्त करते हुए खोलडी स्कूल को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

रिपोर्ट गर्ग

और पढ़ें

error: Content is protected !!