सलूंबर पुलिस द्वारा धारोद लुट के मामले मे 1 अभियुक्त गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर पुलिस द्वारा धारोद लुट के मामले मे 1 अभियुक्त गिरफ्तार दिनांक 29.01.2025 को प्रार्थी रोहित पिता पुनम चन्द पण्डवाला जाति मीणा निवासी पिथापुर थाना बिच्छिवाडा हाल नागदा बाजार सलुम्बर थाना सलुम्बर ने
उपस्थित थाना हो एक टाईपशुदा रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 29.01. 2025 को वह अपनी मंगेतर रेखा के साथ शाम को करीब 07.20 बजे के लगभग सलुम्बर से अपने गांव मेरी बाईक लेकर जा रहे थे कि धारोद गांव के पास हनुमान मन्दिर के पास थोडा आगे पहुंचे कि एक बाईक पर 3 लोग आये व मेरी बाईक के आगे अपनी बाईक खड़ी कर दी उनके चेहरे पर कपडा बांध रखा था उन्होंने उन्हें डराया धमका कर फोन, पर्स तथा सोने की बाली चुरा ले भागे।सूचना मिलते ही थानाधिकारी थाना सलुम्बर मनीष खोईवाल के नेतृत्व मे मामले मे खुलासे के लिये थाना सलुम्बर मे विशेष टीम का गठन किया गया टीम द्वारा विषेष प्रयास व कठीन मेहनत कर बडी सफलता हासिल करते हुये मामले मे खुलासा करते हुए दिनेश पिता नंगा मीणा उम्र 23 साल निवासी वाजुवा फला चिबोडा थाना गिगंला को डिटेन कर पुछताछ की गई अभियुक्त दिनेश द्वारा उक्त घटना करना कबुल किया गया।जिसपर अभियुक्त दिनेश को गिरफ्तार किया गया साथ ही अन्य अभियुक्तो की तलाश जारी है जिसमें और भी वारदातो का खुलासा होने की संभावना है।

रिपोर्ट नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!