सलूंबर जिले के लिंबोदा ग्राम पंचायत में स्थित हॉकलेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्र के महापर्व पर मेले का आयोजन हुआ।प्रातः महापूजा के साथ भक्तों का ताता लगा रहा।हजारों भक्तों ने मंदिर में
दर्शन का लाभ लिया और साथ ही भजन कलाकारों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति से भक्तों का मन मोह लिया।पूरा दिन लोग अपने आराध्य के दर्शन कर भजनों का आनंद लेते रहे।भक्तों के लिए प्रशाद एवम् फल की व्यवस्था भी की गई।शिवभक्तो ने हर हर महादेव के जयकारे के साथ महादेव के दर्शन किए।मंदिर कोई ट्रस्टी गुलाब सिंह कर्णावत ने बताया कि यह मंदिर अलौकिक ऊर्जा से भरपूर हे,यहां आने वाले प्रत्येक भक्त की हर इच्छा पूर्ण होती है।मन्दिर के आसपास प्रकृति की ऐसी छटा बिखरी हे की यहां आने वाले हर भक्त को शांति का अनुभव होता है।इस भव्य आयोजन की सफलता हेतु मुख्य भूमिका मंदिर ट्रस्ट की है,जिसका प्रत्येक सदस्य तन-मन-धन से समस्त कार्यों में अपना योगदान देता हैं।







