उदयपुर. अतुल्य श्री पंजाबी समाज के द्वारा आज ज्ञान मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिरन मगरी में साइबर सिक्योरिटी पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसे रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर अचीवर्स एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित किया गया इस सेमिनार में मुख्य वक्ता
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के श्री अशोक पनवा जी थें।
इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य छात्रों में साइबर सिक्योरिटी के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें साइबर अपराधों के बारे में जानकारी प्रदान करना था। समाज के महासचिव डॉ. जितेंद्र बहल ने भी सेमिनार में अपने विचार साझा किए और छात्रों को साइबर सिक्योरिटी के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने यह भी कहा कि यह सेमिनार छात्रों में साइबर सिक्योरिटी के प्रति जागरूकता फैलाने में मदद करेगा और उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी प्रदान करेगा। इस अवसर पर अतुल्य श्री पंजाबी समाज के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र शारदा जी ने भी छात्र छात्रो का होसला बढाया और अनुराधा बहल ने भी छात्र छात्राओ को प़ोतसाहीत किया। स्टेट बैंक कि तरफ से गौरव दाना मेडम शानू परिहार व अरविंद राव भी उपस्थित थे तथा ज्ञान मंदिर स्कूल का पूरा स्टाफ भी उपस्थित था खास तौर से स्कूल के संस्थापक टीकमचंद आसावरा, व्यवस्थापक गजानंद आसावरा तथा प्राचार्य मैडम लीला पालीवाल व सभी वशिष्ठ अध्यापकों और टीचर्स का भी सहयोग रहा।