उदयपुर. शहर के श्री महावीर हनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा धूल कोटमहासतिया स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में महंत श्रीयोगेश्वर निर्भय नाथजी महाराज की आज्ञा से फूलों व गुलाल से फाग एव होली का उत्सव बड़ी
धूमधाम से मनाया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष हरीश वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के आरंभ में शंकर टेलर व शांति लाल टेलर द्वारा महाराज गजानन आवो जी म्हारी सभा में रंग बरसाओ जी, होली आई रे सावरिया आपा खेले होली, होलिया में उड़े रे गुलाल बालाजी थारे मंदिर में, छम छम नाचे वीर हनुमाना
भजनों से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । ट्रस्ट के महासचिव सी पी बंसल ने बताया कि इस आयोजन में शेखावटी थली ग्रुप के सदस्यों बजरंग श्यामसुखा, विश्वनाथ पारिक,कृष्ण ओझा,दीपक पोद्दार, बुद्धि प्रकाश पारीक एव बृज मोहन सोनी इत्यादि द्वारा चंग की थाप पर राजा बली के दरबार मची रे होळी रे, सीता बरनीजे श्री राम जी चांवरिया में बैठा, बाबा ने रोज म्हे ध्यावा हा, जल जमना रो पानी काइयां लाउ ओ रसिया, लक्ष्मण के रे बाण लग्यो शिक्त रे इत्यादि फाग के गीत एव होली के भजनों की प्रस्तुति से मंदिर में सभी भक्त मंत्रमुग्ध होकर झूमने पर मजबूर हो गए । ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने बताया कि इस कार्यक्रम में डॉ दीपक अग्रवाल, हिम ऐरन, दिलीप वर्मा, मनीष वर्मा, शक्ति सिंह, अशोक दशोरा, यशवंत श्रीमाली, लक्ष्मी वर्मा, अंजू बंसल, रेणु, प्रेमलता, ललिता बिरला सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे ।पंडित सुरेश वैष्णव द्वारा सभी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया गया।