सलूम्बर। राजस्थान शिक्षक एवं ( राष्ट्रीय) शाखा सलूंबर की बैठक का आयोजन आगामी 23 मार्च 2025 को दोपहर 11:30 बजे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रावली पोल सलूंबर में होगा। उप शाखा अध्यक्ष गजेंद्र चौबीसा ने बताया है कि आगामी दिवस में भारतीय हिंदू नव वर्ष,सामाजिक समरसता दिवस तथा अन्य कहीं महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विषयगत चर्चा करने के लिए तथा कार्यक्रमों के सफल आयोजन संबंधी निर्णय के लिए बैठक का आयोजन किया जा रहा है। उपशाखा मंत्री नरेश चाष्टा ने बताया कि उक्त बैठक में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में पर्यवेक्षक के तौर पर अंबालाल खटीक जिला अध्यक्ष का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक में उप शाखा से संबंधित वरिष्ठ कार्यकर्ता,प्रदेश प्रतिनिधि, जिला महासमिति प्रतिनिधि उपशाखा कार्यकारणी के सदस्यों सहित संगठन के सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे।