जन-जन में हो रही हैं पार्किनसन बीमारी की जागरूकता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर। उमानीता फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. गौरव शर्मा पार्किंसन डिजीज मूवमेंट डिसऑर्डर सोसाइटी के साथ जन जन को बीमारी के बारे में जागरूक कर रहे हैं। इसके लिए वे हर शिक्षण संस्थान, बैंक,सामाजिक
बैठक में जा कर लोगों को पारकिंसन बीमारी के कारण लक्षण एवं इलाज के बारे में बता रहे हैं। डॉ गौरव शर्मा ने बताया कि कई बार बीमारी की अज्ञानता के कारण मरीज ऐसी अवस्था में आते हे जहां से उनकी स्वास्थ में सुधार करना मुश्किल हो जाता हे। अगर आम जन को पहले से बीमारी के बारे में पता होगा तो मरीज पहली स्टेज में डॉक्टर के पास जा कर इलाज ले सकेगा। जिससे उसकी बीमारी को बहुत हद तक कंट्रोल किया जा सकता हे और उन्हें लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता हे।साथ ही साथ युवाओं को सही राह पे चलने के लिए मेडिटेशन के विज्ञान एवं उसे होने वाले फायदों को भी समझाया जिससे वे समाज में सेवाभाव से सबकी मदद करे। टाइटेनियम इंग्लिश क्लासेज एवं उदयपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में आज विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!