
शारीरिक रूप से बीमार 350 प्रभुजी को सेवा, उपचार एवं पुनर्वास हेतु आश्रम में भर्ती किया गया। जिसमें से 89 प्रभुजनों को उनके परिवार जनों से मिला दिया। वर्तमान में आश्रम में 44 प्रभुजन निवासरत हैं। अतिथियों का स्वागत उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कुमावत,सदस्य सुनील चौहान, वित्त सचिव राजेश गर्ग द्वारा तिलक, उपरणा द्वारा किया गया। आश्रम में निवासरत प्रभुजनों द्वारा सुंदर भजन एवं गीत प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी आर के गर्ग, सदस्य अशोक कोठारी,आशा सालवी,ज्योति मल्होत्रा,अनिल विजयवर्गीय, प्रभारी सुल्तान सिंह के साथ आश्रम के सभी सेवा साथी उपस्थित थे।WhatsApp us