सलूंबर जिले के सेमारी गांव में नगर वासियों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें लोगों ने इस रैली के स्वागत में अपने-अपने मोहल्ले में स्वागत गेट लगाकर एवं फूलों की बारिश की और अपने घर के बाहर रंगोली बनाकर एक दूसरे को नववर्ष की बधाईया देखकर इस पर्व को मनाया ये रेली विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक
विद्यालय से शुरू होकर बस स्टैंड, अंबे माताजी मंदिर, गणपति चोक, पुराना रावला, वैष्णव मोहल्ला, राजपूत मोहल्ला, सदर बाजार, सुथार मोहल्ला, भोई मोहल्ला, पटेल मोहल्ला, चौबीसा मोहल्ला, जोशी मोहल्ला,दर्जी मोहल्ला, कलाल मोहल्ले, लोहार मोहल्ला , मेघवाल मोहल्ला, सालवी मोहल्ला से होकर पुनः विद्यालय परिसर में पहुंची रैली में केसरिया पताका लहराते हुए नन्ही बालिकाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया जिसमें हजारों की संख्या में नगर वासियों ने एवं माता बहनों ने इस रैली में भाग लिया हर घर में केसरिया ध्वज लहराया वहा गातोड़ धाम के संत फलाहारी महाराज , श्री ईश्वर नाथ मठाधीश सेमारी द्वारा सन्देश (प्रवचन)दीये और हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया जिसमें सेमारी पुलिस प्रशासन मौजूद रहा