पानी कोटडा प्रस्तावित नई ग्राम पंचायत में एकलव्य नगर को जोड़ने पर भील समाज ने किया विरोध, कलेक्टर को सोंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर

जिला क्षेत्र के एकलव्य नगर गांव के ग्रामीणों ने नई पंचायत व्यवस्था का विरोध किया है। उन्होंने सलूंबर जिला कलेक्टर अवधेश मीणा को ज्ञापन सोंपा है। राज्य सरकार नई ग्राम पंचायत का गठन कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इसके तहत सराडी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव पानी कोटड़ा को नई ग्राम पंचायत बनाया जा रहा है। सरकार की योजना है कि

एकलव्य नगर गांव को सराडी ग्राम पंचायत से हटाकर पानी कोटडा गांव में जोड़ा जाए। ग्रामीणों का कहना है कि पानी कोटड़ा ग्राम पंचायत एकलव्य नगर गांव से 5 किलोमीटर दूर है, वहां आने-जाने के लिए बहुत दूर व पैदल जाना ग्रामीणों के लिए चुनौती बना रहेगा। जबकि सराडी पंचायत से मात्र दो मीटर ही दूर एकलव्य नगर गांव है तथा सराडी पंचायत के कई राजस्व भवन एकलव्य नगर गांव में निर्माणाधिन है । पीएचसी, स्कूल खेल मैदान सराडी पंचायत के एकलव्य नगर के बीच में सड़क ही आती है। प्रस्तावित पानी कोटड़ा अगर परिसीमन दायरे से पंचायत बनती है तो एकलव्य नगर गांव के ग्रामीणों का हमेशा के लिए विरोध रहेगा। ऐसे में लोगों को परेशानी होगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन उनकी मांग नहीं मानती है तो वह आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने में सराडी सरपंच गंगाराम भील, कानाराम भील ,रमेश भील, अमृत भील ,रूपा भील ,केसा भील ,खेमा भील, भेरा भील, दिनेश भील व कई ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्टर गर्ग

और पढ़ें

error: Content is protected !!