सलूम्बर। विधानिकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधायक शान्ता देवी अमृतलालजी मीणा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि
विधायक शांतादेवी अमृतलाल मीणा द्वारा सरस्वती मां के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। दीपमंत्र पश्चात् दीपक द्वारा विधायक महोदया का परिचय करवाया गया।सकरावत प्रबंध समिति के अन्य सदस्यों द्वारा विधायक महोदया का
उपरना शाल व प्रतीक चिन्ह भेटकर स्वागत किया गया।अध्यक्ष कृष्णकांत पानेरी प्रधानाध्यापिका मीना सकरावत व प्रबंध समिति के अन्य सदस्यों द्वारा विधायक महोदया का उपरना शाल व प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। विधायक महोदया द्वारा विद्यालय में हाॅल निर्माण हेतु विधायक मद से राशि स्वीकृत करने हेतु आश्वस्त किया गया।प्रधानाध्यापक लव दवे द्वारा आभार प्रकट किया गया। विधानिकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधायक शान्ता देवी अमृतलाल मीणा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष कृष्णकांत पानेरी,उपाध्यक्ष प्रमोद बाहेती लीलाधर त्रिवेदी सचिव दीपक पटेल कोषाध्यक्ष लक्ष्मी लाल भोई,दिनेश मालवी नाहर सिंह उपस्थित रहें। कार्यक्रम में दोनों परिसर के आचार्य दीदी उपस्थित रहें।