
समाज में नई ऊर्जा का संचार किया, बाबा साहब का नाम सुनते ही भारत के संविधान, सामाजिक न्याय और समानता की भावना हमारे मन में जाग उठती है। बाबा साहब को भारत रत्न भाजपा की सरकार में दिया गया । 14 अप्रैल का दिन, केवल एक व्यक्ति की जन्मतिथि नहीं, बल्कि एक विचार, एक क्रांति का प्रतीक है।
भाजपा नगर अध्यक्ष विजेश भलवाड़ा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बाबा साहब के विचारों को विश्व पटल पर स्थापित करने के जो प्रयास भाजपा कि सरकार में हुए वो विगत 70 वर्षों में कांग्रेस कि सरकार ने कभी नहीं किये व कहा कि बाबा साहब बचपन से ही सामाजिक भेदभाव और छुआछूत जैसी अमानवीय चीजों को झेलते आए लेकिन कभी हार नहीं मानी उनका जीवन व उनके विचार हम सभी के लिए प्रेरणास्पद हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्रधानाचार्य देवीलाल मेघवाल ने उद्बोधन दिया कि बाबा साहब संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष रहें व उन्होंने भारत के संविधान की रचना करते समय यह सुनिश्चित किया कि देश के प्रत्येक नागरिक को चाहे वह किसी भी जाति, धर्म, भाषा या वर्ग से हो उसे समानता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त हो। उनका संविधान आज भी हमारा सबसे मजबूत लोकतांत्रिक आधार है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष करण सिंह पंवार, सुन्दर लाल जैन, गजेंद्र शाह रहे। इस अवसर पर महावीर जैन,मोती लाल गाँछा, पुष्पेंद्र सोनी,कपिल लड्ढा,धर्मेंद्र शर्मा,रमेश उस्ता,अखिलेश बाहेती, नरेंद्र सुथार, जयेश चौबीसा, मनीष जैन, दीपक भलवाड़ा, शांति लाल वाल्मीकि, हितेश शर्मा, सुषमा राठौड़, राजकुमारी कोठारी, हेमलता भट्ट, सुलोचना शाह, जितेन्द्र रूपावत, बद्री लोहार सहित कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम सहसंयोजक मांगी लाल गाँछा ने किया व धन्यवाद ज्ञापित संयोजक रामचंद्र सालवी ने किया।WhatsApp us