सदस्यता अभियान के तहत राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिला सलूंबर की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष अंबालाल खटीक

की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिला मंत्री कमल आमेटा ने बताया कि बैठक मे मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष जयमाला पानेरी थी। पर्यवेक्षक संगठन संरक्षक कृष्णकांत पानेरी, विभाग संगठन मंत्री देवीलाल पटेल, हिमांशु भट्ट,कृष्णा काबरा,गणेश देवड़ा,

देवीलाल मेहता, केशव लाल मीणा,रमेश चाष्टा आदि सम्मानित सदस्य विशिष्ट अतिथि के तौर पर मंच पर उपस्थित रहें। बैठक की औपचारिक शुरुआत मां शारदा के वंदन के साथ प्रारंभ हुई। प्रदेश पर्यवेक्षक जयमाला पानेरी ने जिला कार्यकारिणी एवं जिले के अधीन सभी उपशाखाओं से उपस्थित पदाधिकारी व

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि आगामी दिनांक 1 मई 2025 से सत्र 2025 -26 के लिए संगठन की सदस्यता का अभियान पूरे जोश एवं उत्साह के साथ प्रारंभ करना है। उन्होंने बताया कि कार्य का विकेंद्रीकरण इस प्रकार किया जाए कि हम अपने निर्धारित लक्ष्य को शीघ्रता एवं आसानी से प्राप्त कर सके। इस अवसर पर जयमाला पानेरी ने सभी उप शाखाओं से आगामी सदस्यता के निर्धारित लक्ष्य की जानकारी प्राप्त की तथा सदस्यता में आनुपातिक वृद्धि करने की अपील की। जिला अध्यक्ष खटीक ने सदस्यता अभियान के दौरान शिक्षकों की व्यक्तिगत समस्याओं को जानना तथा संगठन के द्वारा शिक्षकों के हितों में किए जाने वाले कार्य का प्रचार-प्रसार करने की अपील की गई। बैठक में सभी उपशाखा के अध्यक्ष तथा मंत्री को उनके निर्धारित लक्ष्य के आधार पर संगठन सदस्यता पंजीयन पुस्तिका वितरित की गई। बैठक में जिले के अधीन सभी उप शाखाओं के अध्यक्ष,मंत्री,जिला कार्यकारिणी के सदस्य तथा संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन संगठन मीडिया प्रभारी नरेश चाष्टा ने किया।

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!