सलूम्बर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिला सलूंबर की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष अंबालाल खटीक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिला मंत्री कमल आमेटा ने बताया कि बैठक मे मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष जयमाला पानेरी थी।पर्यवेक्षक संगठन संरक्षक कृष्णकांत पानेरी, विभाग संगठन मंत्री देवीलाल पटेल, हिमांशु भट्ट,कृष्णा काबरा,गणेश देवड़ा,
देवीलाल मेहता, केशव लाल मीणा,रमेश चाष्टा नरेश चाष्टाआदि सम्मानित सदस्य विशिष्ट अतिथि के तौर पर मंच पर उपस्थित रहें।इस अवसर पर जयमाला पानेरी ने सभी उप शाखाओं से आगामी सदस्यता के निर्धारित लक्ष्य की जानकारी प्राप्त की
तथा सदस्यता में आनुपातिक वृद्धि करने की अपील की। जिला अध्यक्ष खटीक ने सदस्यता अभियान के दौरान शिक्षकों की व्यक्तिगत समस्याओं को जानना तथा संगठन के द्वारा शिक्षकों के हितों में किए जाने वाले कार्य का प्रचार-प्रसार करने की अपील की गई।