सलूम्बर। दिनांक 22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा मां भारती के सपूत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी तक यह मैसेज पहुंचाने के लिए कि हम सब भारतीय आपके साथ हैं पाकिस्तान पर आप सशक्त
कार्रवाई करें। इस दुखद घटना के संबंध में शाम 7 बजे राजकिय जिला चिकित्सालय प्रांगण से कैंडल मार्च निकाला गया जो नगारचियों की गली से होते हुए होली चौक और बडा गणपति से मुख्य बस स्टैंड के चौराहा पर कैंडल जलाकर सभी के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कैंडल मार्च में विधायक शांता
देवीअमृतलालजी मीणा के नेतृत्व में पैंशनर्स, जनप्रतिनिधि पार्षद,हिंदु जागरण मंच, भाजपा कार्यकर्त्ता,बार एसोसिएशन, नर्सेज ,पैरामेडिकल स्टाफ, सरकारी ,गैर सरकारी संगठन, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और पुलिस प्रशासन और आमजन ने इस कैंडल मार्च में भाग लेकर और मातृभूमि के प्रति अपना कर्तव्य निभाकर सच्ची श्रृद्धांजलि दी।