वन नेशन वन इलेक्शन पर हुआ व्याख्यान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में हाडा रानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सलूंबर में वन नेशन वन इलेक्शन पर व्याख्यान का आयोजन हुआ इसमें मुख्य वक्ता लोक सभा क्षेत्र उदयपुर के सांसद महोदय मन्ना लाल रावत थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मुकेश चौहान ने सांसद महोदय, जनप्रतिनिधि श्री प्रभु लाल  जैन श्री लव  व्यास सोहन लाल  चौधरी, विजेश  बलवाड़ा, करण सिंह पवार,दिनेश लड्डा,राकेश  पुरबिया सलूंबर नगर पालिका के पार्षदों का पगड़ी वह ऊपरना पहना कर स्वागत किया। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में वन नेशन वन इलेक्शन के समर्थन में कहा कि इससे मनमानी, मटेरियल और मशीन की बचत होगी तथा पधारे हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। माननीय सांसद महोदय ने वन नेशन वन इलेक्शन पर विभिन्न स्तर पर होने वाले व्यय को बचाने की बात कही उन्होंने कहा कि एक चुनाव करवाने में एक लाख करोड रुपए का व्यय होता है और प्रति मतदाता के ऊपर ₹100 का सरकारी व्यय होता है उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों को आवाहन करते हुए कहा कि इस पर सभी को मिलकर विचार करना चाहिए और वन नेशन वन इलेक्शन को समर्थन देना चाहिए सांसद महोदय ने ऑपरेशन सिंदूर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी की उस बात को दोहराया कि देश आतंकवाद के साथ खिलाफ है तथा उन तीन बातों पर जोर दिया कि जिस राष्ट्र में आतंकवाद होता है उस राष्ट्र के साथ ना तो व्यापार होना चाहिए किसी भी प्रकार की वार्तालाप और ना ही सहयोग देना चाहिए।इस अवसर पर सांसद महोदय ने कहा कि जमीनी स्तर पर प्रत्येक नागरिक को अपने विचारों को लेकर दृढ़ होना चाहिए तथा धर्म,जाति, आतंक के आधार पर देश को बंटवारा करने वालों का कभी भी समर्थन नहीं देना चाहिए उनके उद्बोधन के पश्चात सभी जनप्रतिनिधि अधिकारी व छात्र छात्राओं ने अपने स्थान पर खड़े होकर ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सैनिकों और नागरिकों को 1 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के पश्चात महाविद्यालय परिसर में क्षेत्र से आए नगर वासियों के साथ जनसुनवाई कार्यक्रम रखा गया जिसमें समस्याओं पर चर्चा की गई वह हर संभव सहयोग देने की बात की। व्यापार मंडल ने सलूंबर के विकास से जुड़ी समस्याओं पर सांसद महोदय से चर्चा की।
अंत में महाविद्यालय विकास समिति में महाविद्यालय के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई व प्राचार्य महोदय ने महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं से सांसद महोदय को अवगत करवाया, जिसमें प्राचार्य डॉ मुकेश चौहान डॉ फिरोज मोहम्मद शेख, सांसद मनोनीत सदस्य दिनेश  लड्डा राकेश  purbiya व सांसद महोदय ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अभिलाषा शर्मा ने किया।

रिपोर्टर गर्ग

और पढ़ें

error: Content is protected !!