महावीर हनुमानजी मंदिर पर ऑपरेशन सिंदूर की जीत की ख़ुशी में सामूहिक भव्य आरती का हुआ आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर। श्री महावीर हनुमान मन्दिर पर आपरेशन सिन्दूर की जीत की खुशी में हनुमान मन्दिर पर आरती का आयोजन अध्यक्ष हरिश वर्मा और सचिव सी पी बंसल के सानिध्य में रखा, जिसमें निवर्तमान पार्षद वार्ड 47 से करणमल जारोली, 46 से मनोहर चौधरी, सदस्य जगदीश जोशी, नन्दलाल अग्रवाल, अश्विनी सोमानी, मनिष वर्मा, दिलीप वर्मा, दिनेश अग्रवाल,सुरेश पालीवाल, और शामिल होने वाले कई भक्त गण मौजुद थे। अभी हाल ही पहलगाम मे किये गये आंतकवादियों द्धारा हमले में 26 लोगो की निर्मम हत्या कर दी गई थी, तब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को आश्वासन दिया था कि हमारी माँ बहिनों का मिटा सिन्दूर का बदला जल्दी ही लिया जायेगा। इसी को ध्यान में रखकर आपरेशन सिन्दूर नाम देकर एक आपरेशन सिन्दूर चलाया गया, इसके ठीक 15 दिन में ही उनके ठीकाने पर मिशाईल से हमला कर उन्हे ठीकाने लगा दिया गया तब पाकिस्तान ने इसे अपने ऊपर युद्ध मानकर भारत पर निर्दोष लोगो पर गोलीयो, ड्रौन आदि से हमला कर धर्म स्थलों, नागरिकों को मारने का दुसाहस किया, तब भारत ने भी अपनी सिमा में रहकर सिर्फ पीन पोईन्ट पर हमला किया, तब वे घुटने पर आ गये और संघर्ष विराम की गुहार लगाई। इसी को ध्यान में रखकर हनुमान मन्दिर पर आपरेशन सिन्दूर की जीत पर आरती रखी गई।यह कार्यक्रम धूलकोट चौराहा हनुमान मंन्दिर पर रखा गया।

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

error: Content is protected !!