19/3/2025 को जिला कलक्टर करेंगे सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में उदयपुर जिलें में 30 दिवसीय योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम प्रारम्भ
उदयपुर। आयुष मंत्रालय एवं राजस्थान सरकार के दिशा-निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के सफल आयोजन हेतु उदयपुर जिले में 30 दिवसीय काउंटडाउन योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन ,आयुष विभाग, पतंजलि योग समिति और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, खेल विभाग एवं अन्य विभागों एवं अन्य स्वयंसेवी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में आज जिला कलक्टर आयुष विभाग के साथ सभी विभागों के अधिकारियों के साथ आज दोपहर 12:30 पर समन्वय बैठक करेंगे।
पूर्वाभ्यास कार्यक्रम 20 मई से 20 जून 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 7:00 से 8:00 बजे तक जिले के विभिन्न स्थलों पर संपन्न होगा। जिले के उप निदेशक, आयुर्वेद विभाग एवं जिला नोडल अधिकारी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस डॉ. राजीव भट्ट ने बताया कि यह कार्यक्रम जिले की समस्त आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी, आयुष स्वास्थ्य केंद्रों, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्रों,विद्यालयों,महाविद्यालयों, पंचायत भवनों तथा सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से नागरिकों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ बनाना है। डॉ. भट्ट ने बताया कि योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिला स्तर पर व्यापक योजना तैयार की गई है। योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति,योग स्थलों की पहचान,प्रचार-प्रसार की रणनीति, तथा मीडिया कवरेज के प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के जिला सहायक नोडल अधिकारी वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी उदयपुर डॉ.शोभालाल औदीच्य होंगे,जो समस्त आयोजन की निगरानी एवं समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे। डॉ.औदीच्य ने बताया कि इस योग पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों,महिलाओं,युवाओं एवं विद्यार्थियों की विशेष भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था,स्वच्छता, महिला-पुरुषों के लिए पृथक सुविधाएं एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। योग दिवस कार्यक्रमों की प्रतिदिन की रिपोर्टिंग जिला स्तर से निदेशालय को भेजी जाएगी और कार्यक्रम की प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। डॉ. राजीव भट्ट ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस योग अभियान से जुड़ें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हों। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और संतुलन भी प्रदान करता है