उदयपुर में होगा भव्य “सनातन महोत्सव”सर्व समाज की शोभायात्रा, यमुना महाआरती और भक्ति संध्या का आयोजन 8 जून को

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर। मेवाड़ सनातन महोत्सव समिति द्वारा आगामी रविवार, 8 जून 2025 को उदयपुर शहर में एक भव्य “सनातन महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन श्री श्री श्री 1008 ठाकुर श्री लड्डू गोपाल जी महाराज की दिव्य प्रेरणा से संपन्न होगा। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे होगी,जिसमें श्री मीठारामजी का मंदिर,रावजी का हाटा से सर्व समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गणगौर घाट पहुंचेगी। इसके पश्चात कार्यक्रम में
नौका विहार शाम 5:30 बजें,श्रीयमुना महाआरती शाम 6:30 बजे और भक्ति संध्या शाम 7:30 बजे होगी। यह आयोजन समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास है,जहां धर्म, संस्कृति और भक्ति का संगम होगा। आयोजन के मुख्य संयोजक एवं संस्थापक रविराज सोनी ने बताया कि “यह महोत्सव सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।”

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!