धारोंद हनुमानजी मंदिर में शातिर चोरों ने दान पात्र से चुराई एक लाख रूपये की नकदी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 सलूम्बर। जिलें के सलूम्बर ब्लॉक के ऋषभदेव रोड पर धारोंद हनुमानजी मंदिर में शातिर चोरों ने दान पात्र से एक लाख रू की नकदी चुराई गई। जब ग्राम वासियों को हनुमान मंदिर में चोरी का पता लगा तो सभी ग्रामवासी एकत्रित हुए और नजारा देख होश उड गए। ग्रामवासीयों बताया कि यह मंदिर में चोरी की यह वारदात तीसरी बार हुई है। चोरों ने मंदिर के दान पत्र को तोड़कर लगभग ₹100000 एक लाख रूपये की नगद राशि जो इसमें पिछले दो महीनों से दान पात्र में पड़ी हुई थी। दान पत्र दो महीना से नहीं खोला गया था और लगभग एक लाख रुपए की राशि लेकर फरार हो गए जिन चोरों ने यह वारदात की थी वहां लगे सीसीटीवी में वारदात का फुटेज कैद हो गया। इस संबंध में ग्राम वासियों ने थाना अधिकारी सलूंबर को कानूनी कार्यवाही करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। ग्रामवासियों जल्दी से जल्दी इन शातिर चोरों को पड़कर मंदिर से ले गए चुराई गई राशि का पता लगाए। इस अवसर पर सोहन सिंह छत्रपाल सिंह गंभीर सिंह ऊंकारलाल सालवी, मंदिर का पुजारी और ग्रामवासी उपस्थित थे।

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!