वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का ज़िला स्तरीय कार्यक्रम प्रभारी सचिव ने किया शुभारम्भ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर । जल एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस कदम बढ़ाने और आमजन को जागरूक करने की मंशा से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशमी के शुभ अवसर पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत सलूम्बर ज़िला स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत जयसमंद झील पर प्रभारी सचिव शक्ति सिंह राठौड आयुक्त जनजाति क्षेत्र विकास, सलूम्बर विधायक शांता देवी मीणा, ज़िला कलक्टर अवधेश मीणा द्वारा शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई इस दौरान कलश यात्रा की विधिवत पूजा अर्चना कर बैंड बाजो पर महिलाओ द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी जो क्षेत्रीय वन कार्यालय से शुरू होकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंची उसके बाद उद्यान मे विधायक, प्रभारी, कलक्टर द्वारा वृक्षारोपण किया गया I उसके बाद कार्यक्रम स्थल पर दीप प्रज्वलित कर स्वागत कार्यक्रम हुआ जिसमे सभी अतिथियों का तिलक कर उपराना और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया उसके बाद कार्यक्रम की शुरआत के साथ आमुखीकरण कार्यशाला, तुलसी पौधा वितरण, सांस्कृतिक संध्या, जल शपथ जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुये कार्यक्रम का समापन 7:30 बजे दिप प्रज्वलन कर हुआ I गया सरकार द्वारा चलाये गये इस 15 दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य परंपरागत जल स्रोतों के पुनरुद्धार, जलाशयों की सफाई, जल संचयन संरचनाओं के निर्माण, वृक्षारोपण, बारिश के मौसम से पहले बांध, एनीकट और नहरों की मरम्मत कर बारिश के पानी को व्यर्थ बहने से रोकना जैसे गतिविधियां आयोजित की जायेगी l अभियान मे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग की ओर से नर्सरियों में सफाई, तुलसी पौधा वितरण, नेचर वॉक, जैसी गतिविधियां आयोजित की गयी I शिक्षा विभाग द्वारा कार्यक्रम मे सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबंध, भाषण व कविता प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी । जल संसाधन विभाग की ओर से जिला व ब्लॉक स्तर पर जल स्त्रोतों की सफाई व पूजन कार्यक्रम किए जाएंगे। कार्यक्रम मे विधायक शान्ता देवी मीणा, शक्ति सिंह राठौड आयुक्त जनजाति क्षेत्र विकास, अवधेश मीणा जिला कलक्टर सलूम्बर, राजलक्ष्मी गहलोत अतिरिक्त जिला कलक्टर, निलेश कुमार कलाल उपखण्ड अधिकारी, क्षेत्रीय वनाधिकारी शांतिलाल मेघवाल, अतिरिक्त विकास अधिकारी सुरेश चंद्र खटीक, नायब तहसीलदार रमेशचंद्र ननोमा, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी मनीष पाठक, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जोशी, विद्युत निगम एईएन भूपेंद्र भाटी, जलदाय विभाग जेईएन कृष्णकांत शर्मा, सीडीपीओ प्रकाश चौबीसा, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण मीणा, जीवन सिंह, मोतीलाल चौबीसा, मेघसिंह, ज़िला परिषद सदस्य पंचायत समिति सदस्य आदि उपस्थित रहे l

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!