दो माह से बिछड़े हुए भाई का भाई से अपना घर आश्रम उदयपुर ने कराया मिलन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

उदयपुर। रामबाबू संस्था द्वारा नाम पुरुष प्रभुजी को आर. पी. एफ. उदयपुर द्वारा सेवा, उपचार एवं पुनर्वास हेतु बेदला स्थित अपना घर आश्रम उदयपुर में भर्ती किया गया। प्रवेश के समय प्रभुजी अपना नाम भी बताने में असमर्थ थे। आश्रम में निरंतर सेवा उपचार से प्रभुजी के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होने लगा। आश्रम में काउंसलिंग के दौरान प्रभु जी ने अपने घर का पता नीमच मध्य प्रदेश में होना बताया। संबंधित पुलिस थाने में प्रभुजी के बारे में जानकारी दी और फोटो भेजा उन्होंने प्रभुजी के परिवार को ढूंढने में मदद की और उनके भाई से संपर्क हुआ। सूचना मिलने पर प्रभुजी का भाई अनिल बुधवानी अपने भाई रामबाबू मूल नाम विनोद कुमार को लेने अपना घर आश्रम उदयपुर आये।अपने भाई को सकुशल देखकर अत्यन्त खुश हुए। आश्रम का आभार धन्यवाद प्रकट किया। आश्रम की आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर वित्त सचिव प्रकाश जोशी सदस्य कौशल्या देवी शर्मा द्वारा प्रभुजी को तिलक एवं उपरणा पहनाकर बड़े ही हर्षोल्लाश से इनके भाई के साथ सकुशल अपने घर 107 विकास नगर 14/2 नीमच मध्य प्रदेश के लिए विदा कर दिये गए हैं। किसी को सड़क पर कोई असहाय, निराश्रित,शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार दयनीय स्थिति में पड़े मिले तो उसकी सूचना मो.74120 61028 पर देंवें।

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’