गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत पीटीईटी परीक्षार्थियों को जल संरक्षण की दिलाई शपथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत जिला कलेक्टर अवधेश मीणा के आदेशानुसार जिलें में दिनांक 5 जून 2025 से 20 जून तक वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है।जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा महेशचंद्र आमेटा के निर्देशानुसार इवेंट प्रभारी नरेश चाष्टा द्वारा शहर के भूपाल नोबल्स गर्ल्स महाविद्यालय केंद्र पर आवंटित पीटीईटी परीक्षा 2025 के 335 परीक्षार्थियों कॉलेज स्टाफ तथा वीक्षण कार्य में लगें हुए कार्मिकों से एक स्वर में परीक्षा पूर्व जल संरक्षण हेतु शपथ ग्रहण करवाई गई। परीक्षार्थियों द्वारा वृक्ष पूजन कर पर्यावरण की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के महेंद्रपाल सिंह महेंद्र सिंह और केंद्र पर नियुक्त टीकमचंद मधुकर वरनोती रीना पांडे हुसैनी बोहरा कन्हैया लाल जैन कांतिलाल मीणा भरत चौबीसा मोहित सेवक दिनेश व्यास सहित लगभग 335 संभागी उपस्थित रहें
रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!