कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा के परीक्षार्थियों अभिभावकों कार्मिकों को दिलाई शपथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के अधीनस्थ शहर में संचालित राजकीय जनजाति बालिका आवासीय विद्यालय में जनजाति विभाग के नोडल अधिकारी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य वेद प्रकाश ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा के परीक्षार्थियों अभिभावकों तथा विद्यालय के कार्मिकों को राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिलें में संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत 400 लोगों को जल तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।उन्होंने बताया कि हमें जल संरक्षण अभियान को जन जन तक पहुंचना है। हमें स्वयं जागरूक बनना है तथा अपने बच्चों एवं आसपास के जन मानस को भी जल स्रोतों के संरक्षण पर्यावरण की स्वच्छता के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर विद्यालय के मधुकर वरनोती नरेश चाष्टा दीपक शर्मा निमेष नेमा सपना मेहता रितु गोयल नरपत सिंह राजेंद्र प्रसाद प्रजापत लोगर लाल मीणा, गीता अहारी खेमराज भट्ट एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!