
उत्साह के साथ मनाया गया और जिलें भर में योग प्रोटोकॉल का अभ्यास हुआ। उदयपुर जिला मुख्यालय पर राजस्व एवं उपनिवेशन मंत्री एवं जिले के प्रभारी हेमन्त मीणा व प्रभारी सचिव टी रविकांत के आतिथ्य में गांधी ग्राउण्ड में जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ। वहीं शहर में 13 अन्य स्थलों पर भी योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया गया। कार्यक्रम के दौरान हल्की बूंदाबांदी एवं ठंडी हवाओं ने पूरे वातावरण को अत्यंत सौम्य और मनोहारी बना दिया। इस प्राकृतिक सौंदर्य के मध्य खुले मैदान में हजारों लोगों ने योग कर आत्मिक शांति और ऊर्जा का अनुभव किया। उधर,↵
प्रत्येक ब्लॉक व ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर भी योगदिवस मनाते हुए निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री श्री किरोड़ीलाल मीणा लोकसभा सांसद डॉ मन्नालाल रावत उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी आईजी राजेश मीणा जिला कलक्टर नमित मेहता तथा जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल भी बतौर अतिथि शामिल हुए। प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ राजीव भट्ट ने अतिथियों का स्वागत किया। सहायक नोडल अधिकारी व संयोजक वैद्य शोभालाल औदिच्य ने योगाभ्यास के प्रोटोकॉल व रूपरेखा की जानकारी दी। सुबह में 7 बजे निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम शिथीलन क्रियाओं का अभ्यास हुआ। इसके पश्चात खड़े रहकर किए जाने वाले तथा उसके पश्चात बैठकर किए
जाने वाले आसनों का अभ्यास कराया गया। राजस्थान विद्यापीठ की सहायक आचार्य डॉ शुभा सुराणा ने संचालन करते हुए प्रत्येक योग क्रिया के शारीरिक व मानसिक रूप से होने वाले लाभ तथा योग को करने से पूर्व बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वालों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।WhatsApp us