सलुम्बर जिले के सेमारी कस्बे में रठौड़ा सेमारी रोड किनारे स्थित खेत से गुजर रही विधुत लाईन का एक तार टूटने से खेत मे घास चर रही गंगाराम भाम्बी की भैस तार की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई,वही आसपास में दूसरी अन्य भैस व मवेशी चर रहे थे,तार टूटने से खेत मे कई जगह स्पार्किंग होते हुए धमाके भी हुए,आसपास लोगो की सूचना पर विधुत लाइन बंद करवाई गई,बारिश के चलते क्षेत्र में विधुत पोल से अचानक तार टूटने की घटनाओं से आमजन में भय व्याप्त है वही विभाग की ओर से आवश्यक रखरखाव के नाम विधुत कटौती को लेकर रोष भी बना हुआ है,भैस मालिक की सूचना पर सरपंच पति रूपलाल मीणा वार्ड पंच मोहन रेबारी शांतिलाल सालवी मौके पर पहुचे और घटना की जानकारी ली।