हरी झंडी दिखाकर एसपी ने नशा मुक्ति जागरुकता रैली को किया रवाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर नगर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता को लेकर गुरुवार को जागरूकता रैली को जिला पुलिस अधीक्षक राजेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट परिसर से सलूंबर बस स्टैंड तक पहुंची।नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालकर आमजन को नशें से दूर रहने का संदेश दिया है। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा हाड़ा रानी महाविद्यालय सलूम्बर में
विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव-बचाव एवं कानुनी जानकारी देकर जागरूक किया गया।समाज कल्याण विभाग से ममता जाखड़ ने उपस्थितजनों से अपील कि  नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।नशे के कार्यक्रम का समापन नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित जनों ने मानस अभियान की भावना को आत्मसात करते हुए नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में वृताधिकारी हेरम्भजोशी, हाड़ारानी कॉलेज प्रशासन, समाज कल्याण अधिकारी ममता जाखड, जिला आयुर्वेद नोडल अधिकारी, जितेन्द्र जोशी, चिकित्सा अधिकारी, केशुलाल डामोर, जिला खेल प्रभारी हिम्मत सिंह चारण, एवं समाज कल्याण विभाग के अन्य कार्मिक राजेश कुमार मीणा, शंकर लाल चौधरी उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!