
मंत्रालयिक कर्मचारी संघ से शंकर लाल पटेल, महानरेगा संघ से सीपी श्रीमाली, संविदा कार्मिक संघ से नरेंद्र चौबीसा सहित पंचायत समिति के पुरे फिल्ड व ऑफिस स्टाफ द्वारा चौथी बार जिलाध्यक्ष बनने पर शंकर कुम्हार का भव्य स्वागत किया l विकास अधिकारी द्वारा सरकार और संगठन मे सामंजस्य बैठाकर जनहित मे अच्छा कार्य करने का आह्वान किया और कहा कि जिलाध्यक्ष इस पंचायत समिति से होने पर जिम्मेदारी भी यहाँ की ज्यादा बढ़ जाती है l जिलाध्यक्ष कुम्हार ने अपने उदबोधन मे सभी को आश्वस्त किया कि वे जिलाध्यक्ष जरूर ग्राम विकास अधिकारी संघ के बने है लेकिन शुरू से ही बात कर्मचारी हित की करते रहे है, कर्मचारी हितार्थ कार्यों मे हर सम्भव प्रयास व सहयोग जारी रखेंगे और हर वर्ग के कर्मचारियों की
आवाज बनेंगे, कर्मचारियों की हर समस्या पर सम्बंधित अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण से चर्चा कर सौहार्दपूर्वक समस्या निस्तारण कराने का कार्य करेंगे l इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी रमेश कुम्हार, अनिल मीणा, राजेश पटेल,महेंद्र पटेल, अजित डामोर, गीता मीणा, सीता मीणा, धीरेन मीणा कनिष्ठ सहायक राजेंद्र झाला, अनीता सालवी, सूर्या जाबला, महेंद्र, हितेश शर्मा, सहायक कर्मचारी कपिल कलाल, फतह लाल रेबारी सहित कई कार्मिक उपस्थित रहे lWhatsApp us