
की मौजूदगी में सर्व समाज की बैठक संपन्न हुई। एक व्यक्ति विशेष के पास पड़ी दान-पेटी की करीब 1 करोड़ 29 लाख रुपए की राशि,
रसीद बुक व चांदी के जेवरात व भोपाजी के पास पड़े चांदी के नाग सहित अन्य चढ़ावे ओर हिसाब किताब को लेकर काफी देर तक
माहौल गर्माया गया। लेकिन पुलिस , गातोड़ के मोतबीर,श्री गातोड़जी मानव सेवा ट्रस्ट मुंबई, चौखले के पंच व नवयुवक मंडल की मौजूदगी में उक्त व्यक्तियों ने शनिवार को राशि व चढ़ावे के जेवरात कमेटी को देने के
लिए तैयार हुए।तब जाकर माहौल शांत हुआ। इधर अव्यवस्थाओं व नवाचार को लेकर गजराज सिंह, ट्रस्ट के चेयरमैन केशुलाल मालवी,सीए रमेश जैन, शांतिलाल मीणा, नवलराम मीणा,वेलुराम मीणा, पन्नालाल शर्मा ,मावाराम पटेल व देवीलाल कटारा सहित आदि ने अपने विचार रखें। मंदिर में
आने वाले श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर सर्व समाज ने रोष जताया। वहीं ब्रहामण औदीच्य समाज के परिवारों ने मंदिर में समान रूप से पूजा-पाठ करने का अधिकार दिलाने की मांग की। जिसपर सर्व समाज व चौखले के मोतबीरो ने सहमति जताई। तो प्रशासन की मौजूदगी में दान-पेटी खोलने का निर्णय लिया गया। इधर भामाशाह दानवीर दलीचंद जैन झाड़ोल ने बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजनशाला खुलने की
घोषणा की। दूसरी ओर कमेटी के अध्यक्ष पद को लेकर नारूलाल मीणा, शंकरलाल मीणा,खुमाण मीणा, शांतिलाल मीणा व नवलराम मीणा की मौजूदगी में गातोड़ के ग्रामीणों की चर्चा हुई। कमेटी की घोषणा के बाद नियमानुसार मंदिर में नवासर, व्यवस्थाओं व सुरक्षा को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। ट्रस्ट द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा हुई।जहां मौजूद लोगों ने सभी कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान श्री कल्लाजी विकास संस्था अध्यक्ष नाथूसिंह राठौड़, ट्रस्ट अध्यक्ष मगनलाल मंजियोत, भोपाजी मोहनलाल शर्मा,नवयुवक मंडल अध्यक्ष खेमराज पटेल, स्वरुप सिंह , कार्य अध्यक्ष देवीलाल पटेल, उपाध्यक्ष शंकरलाल
कोलावत,बजरंग सेना के जेएस बन्ना,नानजी पटेल, कमलकांत शर्मा, महामंत्री शंकरलाल पटेल ओड़वाडिया, कैलाश शर्मा,करण सिंह, तख्त सिंह, दलपत सिंह व गोपीलाल कलाल सहित जयसमंद,मेवल, छप्पन, वागड़, उदयपुर व मुंबई से आदि मौजूद रहें। सुरक्षा की दृष्टि से डिप्टी चांदमल सिंघारिया के निर्देश पर
सराड़ा थानाधिकारी हेमंत अहारी, जयसमंद चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद मीणा व सल्लाड़ा चौकी प्रभारी हिम्मत सिंह मय जाप्ता मौजूद रहें।WhatsApp us