एमजीजीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलडी में मनाया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में खोलडी विद्यालय परिसर में श्री गुरु पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ गोविंद सिंह  शक्तावत तथा प्रमुख अतिथि श्री कृष्ण लाल  चौबीसा तथा संगीता बांगड़वा,राजकुमार  शर्मा, नाथूलाल  कुम्हार, हिमांशु  मीणा, वंदना  पांडे के विशिष्ट आतिथ्य में गुरु पूजन किया गया। विद्यालय के सभी बालकों ने अपने-अपने गुरुओं को श्रीफल और पुष्प भेंट कर आदर सत्कार करते हुए गुरु के प्रति समर्पण का भाव प्रकट किया। इस अवसर पर कृष्ण लाल जी राजकुमार और नाथूलाल  ने गुरु शिष्य परंपरा पर उदाहरण के साथ भारतीय संस्कृति पर अपने विचार व्यक्त किये। प्रिंसिपल सा डॉ गोविंद सिंह  शक्तावत ने बालकों को गुरु के द्वारा दिये दिशानिर्देश का ज्ञान कराते हुए बताए गए कार्य और आज्ञाओं का पालन करने के लिए संकल्प कराते हुए शपथ दिलवाई। गुरु पूर्णिमा उत्सव की व्यवस्था एवं तैयारी महेन्द्र  सालवी,श्री हितेश  और करिश्मा जैन ने की कार्यक्रम का संचालन रमेश गर्ग ने किया।

रिपोर्टर विनोद गर्ग

और पढ़ें

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

error: Content is protected !!