उठाते हुए आगे आए थे। लेकिन बैठक में हुए खुलासे के बाद गजराज सिंह की जीत हुई। जहां चौखले के पंचों, गातोड़ के मोतबीर, श्री
गातोड़जी मानव सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी व नवयुवक मंडल के सदस्यों की मौजूदगी में मुख्य भोपाजी मोहनलाल शर्मा के पास पड़े सोने-चांदी के चढ़ावे के जेवरात और करीब 4.54 लाख रुपए की राशि 13 किलो चांदी व 1.8 करोड रुपए की राशि मंदिर समिति को सौंपी ख्यालीलाल शर्मा के पास पड़ी दान-पेटी की करीब 1.4 करोड़ की राशि
के चेक सहित अन्य पुजारियों के पास पड़े चांदी के चढ़ावें जिम्मेदारों को सुपुर्द किए।इस दौरान दान-पेटी की राशि को लेकर काफी देर तक बवाल मच गया। जिसके कारण पुलिस बुलानी पड़ी। काफी देर तक माहौल गर्माया रहा, बड़ी मुश्किल से
समझाइश कर मामले को शांत किया। इस दौरान दान-पेटी राशि चुराने, चढ़ाए गए कई सोने-चांदी के जेवरात घरों में दबाए रखने सहित कई आरोप लगे। वहीं गातोड़ के
मोतबीर नारूलाल मीणा, शांतिलाल मीणा, वेलूराम मीणा, नवलराम मीणा, नारायण मीणा व रूपलाल मीणा सहित आदि मोतबीरो ने 25 औदीच्य परिवारों को समान रूप से सेवा-पूजा करने की सहमति दी। गातोड़जी मानव सेवा ट्रस्ट, चौखले के पंचों व नवयुवक मंडल के सदस्यों ने भी सहमति दी। बता दें कि अब चौखले के पंचों, गातोड़ के मोतबीरो व नवीन कमेटी द्वारा सभी ब्राह्मणों औदीच्य परिवारों को मंदिर में सेवा-पूजा नये नियमों से सुचारू की जाएगी। वहीं आगामी बैठक के बाद मंदिर में विकास कार्यों नवासर को लेकर रुपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में समाजसेवी गजराज सिंह रामा,भोपाजी मोहनलाल शर्मा, ट्रस्ट के चेयरमैन केशुलाल मालवी, अध्यक्ष मगनलाल मंजियोत, सीए रमेश कुमार जैन,समाजसेवी स्वरूप सिंह, कानजी पटेल, पूर्व सरपंच कन्हैयालाल मीणा, एडवोकेट केवालाल पटेल, मेघराज मीणा, खेमराज पटेल, हीरालाल पटेल, नवयुवक मंडल अध्यक्ष खेमराज पटेल, शंभु सिंह,भूरीलाल पटेल, हवजी , कालूलाल पटेल,शैतान सिंह, महेंद्र सिंह आसपुर,व लालूराम मीणा सहित कई मौजूद रहें। समाजसेवी दलीचंद जैन झाड़ोल द्वारा प्रसादी का सहयोग प्रदान किया गया।WhatsApp us