
पारंपरिक कला एवं शिल्प को प्रोत्साहन मिले। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर बजट घोषणा का धरातल पर समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें टाक ने कहा कि माटीकला केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक पहचान है।
उन्होंने ब्लू पॉटरी, पोकरण पॉटरी और मोलेला टेराकोटा जैसी कलाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पारंपरिक कलाओं को नवाचारों के साथ जोड़कर राज्य स्तर तक पहुँचाया जा सकता है उन्होंने कामगारों से अपील की कि वे पात्रता अनुसार मुख्यमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत आवेदन करें और आर्टिजन कार्ड अवश्य बनवाएं ताकि लाभ उन्हें मिल सके।जनसंवाद और जमीनी क्रियान्वयन है राज्य सरकार की प्राथमिकता जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी ने भी विश्वकर्मा योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।WhatsApp us