सेवा में समर्पित — पहल संस्था और जैन सोशल ग्रुप मिडटाउन का पुनीत प्रयास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर सेवा, समर्पण और सहयोग की प्रेरक मिसाल पेश करते हुए शिक्षक मानव शर्मा ने दिनांक 22 जुलाई को पहल संस्था एवं जैन सोशल ग्रुप मिडटाउन के सहयोग से राजकीय प्राथमिक विद्यालय, भोपाफला (सलूम्बर) के जरूरतमंद बच्चों को 2025- 26 सत्र में अध्ययन करने के लिए स्टेशनरी प्रदान की। इस सेवा कार्य में कल्पना-धर्मेश जैन, संध्या-नीरज जैन एवं सारिका-नितिन जैन ने विशेष योगदान दिया। दोनों संस्थाओं ने जयपुर से यह सामग्री इस उद्देश्य से भेजी है कि प्रत्येक बच्चा अच्छी शिक्षा प्राप्त करे।इस पुनीत कार्य को सुचारू रूप से करने के लिए पहल संस्था ग्रुप अध्यक्ष इंजी. दिनेश कुमार जैन, मंत्री संध्या जैन, ट्रेजरर पीयूष जैन और सारिका जैन के प्रति आभार व्यक्त करता है। ऐसे प्रयास समाज में करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सशक्त करते हैंl
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक प्रेम शंकर पटेल,अध्यापक मानव शर्मा,रीना मीणा और अभिभावक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!