ग्राम पंचायत कठार के अमरचंदिया पाल पर लगा हरियाली अमावस्या मेला मेले में ग्रामीणों की भारी संख्या में भीड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर जिले के ग्राम पंचायत कठार द्वारा आयोजित एक दिवसीय हरियाली अमावस्या का मेला ग्रामीणों की भारी संख्या मैं आयोजित हुआ।जिस मौके पर बडगाम उपखंड अधिकारी लतिका पालीवाल द्वारा निरीक्षण किया गया एवं गोगुंदा थाना अधिकारी श्याम सिंह चारण मय जाब्ता द्वारा ट्रैफिक एवं सुरक्षा व्यवस्था रही।इस ग्रामीण मेले के अंतर्गत करीब 100 से ज्यादा दुकाने लगाई गई जिसमें महिलाओं ने जूम कर खरीदारी की एवं राजस्थान के लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक लोक नृत्य जैसे चरि नृत्य भवाई नृत्य तेरहताली नृत्य एवं घूमर नृत्य इत्यादि लोगों ने हर्षोल्लास के साथ देखा एवं ऊंट की सवारी भी लूभावनी रही इस मौके पर कठार प्रशासक हमेरी बाई बड़गांव मंडल अध्यक्ष मोहन पटेल बड़गांव मंडल महामंत्री कन्हैयालाल जैन रतन गाछ देवेंद्र सिंह भू अभिलेख अधिकारी नरेश मोरवानिया ग्राम विकास अधिकारी गजेंद्र सिंह राठौड़ कठार पटवारी राजेंद्र सिंह राव समाजसेवी भोपाल सिंह हिम्मत सिंह अरविंद चौहान भगवान सिंह युवराज सिंह गोविंद सिंह ललितसिंह तथा भारी संख्या में कर्मचारी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

संवाददता नितेश पटेल

और पढ़ें

error: Content is protected !!