“श्री श्री 1008 कल्लाजी राठौड़ के जन्मोत्सव पर विशाल चतुर्वेणी संगम भव्य भजन संध्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर, 30 जुलाई 25। काली कल्याण गातोड़ जी धाम, श्री काली कल्याण गातोड़ सेवा संस्थान ट्रस्ट,सर्व संप्रदाय संत समाज एवं सर्व समाज के तत्वावधान में आगामी 1 अगस्त को श्री श्री 1008 कल्लाजी राठौड़ के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शुक्रवार को चतुर्वेणी संगम एवं विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। आज हिरन मगरी स्थित स्वागत वाटिका में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें काली कल्याण गातोड़ जी धाम के महंत नारायण दास जी वैष्णव ने बताया कि चतुर्वेणी संगम में काली कल्याण गातोड़ जी, सांवरिया सेठ, श्री स्वामी चतुर्भुज हनुमान जी एवं बोहरा गणेश जी से प्रथम पूज्य भगवान श्री गणपति महाराज सहित चारों झांकियां का सायंकाल 5:15 बजे बोहरा गणेश जी तिराहे पर मिलन होगा एवं महा आरती की जाएगी।
सर्व संप्रदाय संत संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष महंत इंद्रदेव दास ने बताया कि महा आरती के उपरांत सभी झांकियां भजन संध्या स्थल रेलवे ग्राउंड ठोकर चौराहा पहुंचेगी जहां पर सायं 7:00 बजे से प्रभु इच्छा तक भव्य एवं दिव्य विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा।आयोजन समिति के संयोजक डॉ.प्रदीप कुमावत ने बताया कि भजन संध्या में प्रख्यात भजन गायिका श्रीमती आशा वैष्णव एवं सुर लहरी लेहरु दास वैष्णव मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के संगीतकार सुधाकर स्नेह”स्वामी स्नेहानंद जी” महाराज के साथ पूरी टीम भजन संध्या में भाग लेगी।आयोजन समिति के संयोजक कमलेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुदर्शनाचार्य जी महाराज, अमन शास्त्री जी महाराज एवं स्वामी रणधीर जी सनमार्गी (मगध पीठ) का आशीर्वचन मिलेगा। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल भी उपस्थित थे l
आयोजन समिति के प्रवक्ता डॉ. विक्रम मेनारिया ने
ये जानकारी दी l

रिपोर्टर चंद्रशेखर महता

और पढ़ें

error: Content is protected !!