
संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा आज तो मुझे एक टिकट पर चार-चार सौगातें मिल गईं। मुझे बताया गया था कि यहां केवल कथा का आयोजन है, लेकिन जब यहां पहुंचा तो दृश्य ही अद्भुत था। यहां कथा की पावन वाणी भी गूंज रही है, श्रावण कुंभ महोत्सव की आध्यात्मिक ऊर्जा भी प्रवाहित हो रही है, भव्य महायज्ञ की दिव्यता भी अनुभव हो रही है और संत-महात्माओं का आशीर्वाद भी प्राप्त हो रहा है सीएम ने कहा कि सभी श्रद्धालुजन और कार्यकर्ताओं का जो स्नेह, अपनापन और जो ऊर्जा देखने को मिली वह वास्तव में मेरे लिए अमूल्य है। धौलागढ़ धाम में जैसे ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आगमन हुआ, सभा स्थल का पांडाल जनसमर्थकों से खचाखच भर गया। पांडाल के भीतर जितनी भीड़ मौजूद थी, उससे कहीं अधिक लोग बाहर खड़े थे यज्ञशाला में विधिवत पूजा-अर्चना, संतों से आशीर्वाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जैसे ही हैलीपैड पर उतरे वहां से सीधे यज्ञशाला की ओर रवाना हुए। यज्ञशाला में उन्होंने योगी प्रकाशनाथ महाराज के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की। धार्मिक वातावरण में कुछ समय व्यतीत करने के बाद मुख्यमंत्री करीब 5 मिनट तक योगी प्रकाशनाथ महाराज के आश्रम में भी रुके और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान उदयपुर के प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा, सहकारिता मंत्री गौतम दक, धरियावद भाजपा विधायक प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा आदि मौजूद थे मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही हैलीपैड के चारों ओर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे। जैसे ही हैलीकॉप्टर आया तो उसे देखने के लिए उत्सुकता से पहाड़ी की चोटी तक चढ़ गए। शाम करीब 4.20 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डबोक एयरपोर्ट से रवाना हुए। एयरपोर्ट पर उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, बेंगू विधायक सुरेश धाकड़, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला कलेक्टर नमित मेहता आदि रहे उपस्थित थे।WhatsApp us