AU बैंक शाखा सलूंबर द्वारा करावली व कानपुरा विद्यालय में किया गया बैग वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक सलूंबर शाखा द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत राजकीय विद्यालय कानपुरा एवं करावली में अध्ययनरत विद्यार्थियों को निशुल्क स्कूल बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक खुशपाल सिंह पंवार, सीनियर सेल्स ऑफिसर हितेश जोशी, रणजीत सालवी, नरेश चौबीसा एवं कार्तिक पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य देवीलाल पटेल एवं समस्त स्कूल स्टाफ की उपस्थिति में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया। बैंक प्रतिनिधियों ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन की अपील की। कार्यक्रम के माध्यम से AU बैंक ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने सामाजिक योगदान की सकारात्मक पहल प्रस्तुत की।

रिपोर्टर आशीष पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!