एनडीपीएस एक्ट में पुलिस की बड़ी कार्यवाही एम डी एम ए ज़ब्त आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़/ पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ अभियान के तहत परबतसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और गजेन्द्रसिंह राव पुलिस उप अधीक्षक के मार्गदर्शन में थानाधिकारी प्रतापगढ दीपक कुमार मय जाप्ता द्वारा दिनांक 4 अगस्त को गश्त के दौरान 213 ग्राम अवैध एमडी और 332 ग्राम एमडी में मिलाने वाला टांका जब्त किया । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त ओमकारसिंह पिता चन्दनसिंह राजपुत उम्र 31 साल निवासी पेमावतों का बास भिटवाडा पुलिस थाना सादडी जिला पाली, श्यामलाल पिता लालुराम मीणा निवासी खोरा अरनोद व रमेश पिता मोखिया मीणा निवासी हामाखोरा सुहागपुरा को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रतापगढ पर प्रकरण संख्या 345/2025 धारा 8/22.29,30 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है। जब्त अवैध एमडी की अनुमानित कीमत 50 लाख 60 हजार रूपये है।
इस वर्ष एन डी पी एस ऐक्ट 30 के अंदर ये पहली कार्यवाही है l
अनुसंधान के दौरान रमेश मीणा निवासी हामाखोरा ने एमडी निर्माण को लेकर कुछ अहम खुलासे किये। रमेश पिछले कई सालों से जमशेद खान पिता फकीर गुल खान पठान निवासी देवल्दी के यहां मजदुरी करता था।
जमशेद के विरूद्ध पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मुकदमें दर्ज है। जिसमें वह फरार चल रहा था। जमशेद अपने गांव देवल्दी को छोड एमडी बनाने के लिए जंगलों में सुनसान स्थान की तलाश की। इसलिए अपने मजदुर रमेश मीणा को जंगलों में एमडी बनाने के लिए जगह उपलब्ध कराने के लिए कहा। जिस पर वह रमेश मीणा के सहयोग से अरनोद सुहागपुरा के जंगलों में एमडी बनाता था।
पुलिस ने अनुसंधान के दौरान रमेश की निशादेही से वहां पहुंचकर सोडियम कार्बोक्सी मिथाईल सेलुलोस के पैकेट और हाइड्राक्लोरिक एसिड के कंटेनर और डाईक्लोरो मिथेन एक्ट्राप्योर के जार बरामद किये जो एमडी निर्माण में प्रयुक्त किये जाते है

रिपोर्टर चन्द्रशेखर मेहता

और पढ़ें

error: Content is protected !!