उदयपुर मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार वृक्षारोपण महाअभियान,एक पेड़ मां के नाम
कार्यक्रम के तहत आज महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सुरफलाया के बालको ने ग्राम पंचायत चंबोरा के तत्वाधान मे फूल सिंह मीणा विधायक उदयपुर ग्रामीण और तख्त सिंह के आतिथिथ्य में विद्यालय मे पढ़ने वाले 300 बालको ने अपने माता -पिता के सानिध्य मे 300 पौधे एक साथ लगाए । कार्यक्रम की शुरुवात विधायक महोदय व जिला उपाध्यक्ष जी ने स्वयं तथा स्टाफ साथियों ने अपने नाम का पेड़ लगा कर की
कार्यक्रम में बालकों के माता-पिता की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही जिन्होंने स्वयं आकर अपने बच्चों के साथ मिलकर यह पेड़ स्वयं अपने बच्चों के हाथों से एक पेड़ मां के नाम लगाया और उस पेड़ की सुरक्षा व बड़ा करने की जिम्मेदारी भी ली , सप्ताह में दो बार माता या पिता आएंगे और उस वृक्ष की देखभाल करके जाएंगे और यदि बच्चा बड़ा है तो स्वयं बच्चे उनकी सुरक्षा करेंगे। संस्था प्रधान की नई पहल से ये कार्य शुरू हुआ।
सभी अतिथियों ने पेड़ों का महत्व बताया व हमारे लिए इसकी उपयोगिता वर्तमान परिवेश मे क्यो जरूरी हैकी जानकारी दी।
कक्षा 3से 8 के बालको ने अपने पेड़ों की सुरक्षा व बड़ा करने की जिमेदारी ली तथा नर्सरी से सेकंड कक्षा के बालको के माता पिता ने जिमेदारी ली
संस्था प्रधान भेरूलाल कलाल ने 2019 से 2024 तक इस विद्यालय व आस पास के परिसर मे 500 से अधिक पौधे लगाए जो आज वृक्ष बन गए है। विद्यालय मे जनवरीरला मे ही बोर वेल सुख जाता है, स्वयं अपने जेब व भामाशाह के माध्यम से पानी के टैंकर मंगा कर विद्यालय के बालको व पेड़ पौधों के लिए पानी की व्यवस्था करते है यह क्रम 2019 से निरंतर जारी है। इसी का परिणाम है पूरा विधालय वृक्ष व पौधो से हरा भरा है। कार्यक्रम मे सरपंच बबली बाई, भभूत सिंह जी, मण्डल अध्यक्ष मोहन लाल,सोहन सिंह जी,समाज सेवी लक्ष्मण जी ने भी अपने नाम के पौधे लगाए, सभी स्टाफ साथी व ग्राम वासीयो ने अतिथि का स्वागत किया अध्यापिका सीमा चौधरी ने संचालन व भभूत सिंह जी ने धन्यवाद आभार व्यक्त किया।