नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़/ नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष सुशील गुर्जर के नेतृत्व में नगर परिषद का आज घेराव किया गया l जांच की मांग की गई l कांग्रेस ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था, जिसमें भ्रष्टाचार के कई मामले उजागर किए गए थे। 5 दिन का समय देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। तो काँग्रेस ने आज घेराव कर दिया lअधिकारियों को हटाने की मांग स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार से की गई कि इन अधिकारियों को तुरंत हटाया जाए।
कॉंग्रेस पार्टी ने निर्माण, स्टोर, गैरेज और भूमि शाखा में करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार की जांच की भी मांग की है।कांग्रेस ने घोषणा की है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक नगर परिषद के बाहर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
इस अवसर पर काँग्रेस की ओर से खूब नारे बाकी जी की गई l

रिपोर्टर  चन्द्रशेखर मेहता

और पढ़ें

error: Content is protected !!