विश्व आदिवासी दिवस जिला सलूम्बर में बड़े धूमधाम से मनाया गय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। सलूंबर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से डीजे ढोल नंगाडो के साथ रेलियां सलूंबर मुख्यालय पहुंचे जहां मुख्यालय के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियां सांस्कृतिक कार्यक्रम पारंपरिक झांकियों से गूंज उठा सलूंबर । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला मुख्यालय पर सराड़ा, सेमारी, झल्लारा,भबराना, लसाडिया, जयसमन्द आदि क्षेत्रो से विश्व आदिवासी दिवस मनाने के लिए आदिवासी समुदाय के लोग आए। आदिवासीयो की पारंपरिक वेशभूषा, गोपन, साफा, घुंघरू, तीर-कमान, आदि से सजे और अलग अलग क्षेत्रों से आदिवासी समुदाय के लोगों ने पारंपरिक प्रदर्शन किया । युवाओं ने पारंपरिक गीतों और नृत्यों के माध्यम से अपनी संस्कृति की झलक पेश की। अलग अलग क्षेत्रों के पदाधिकारियों ने अपने प्रवचन प्रस्तुत किए जिसमें आदिवासी समाज के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ ओर रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा की ओर सरकार से विशेष योजनाओं की मांग रखी। कार्यक्रम में असम राज्य से आदिवासी समुदाय की टीम ने भी शिरकत की ओर गीत और नृत्य प्रस्तुत किया जो सलूंबर जिले को गूंजा दिया।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!