
अध्यक्षता करते हुए डॉ गोविंद सिंह शक्तावत ने समस्त ग्राम वासियों का स्वागत उद्बोधन देते हुए विद्यालय की स्थिति एवं प्रगति से सबको अवगत कराया। कार्यक्रम के मुख्य
अतिथि सरपंच साहिबा भावना मीणा तथा उप सरपंच कैसा भाई मीणा और विशिष्ट अतिथि भामाशाह श्री देवेंद्र सिंह कृष्णावत बाबरा भाई मीणा लवजी पटेल, मेघजी पटेल अलंकार ग्राम पंचायत खोलडी के समस्त वार्ड पंच रहे ।इसी श्रृंखला में ग्राम विकास अधिकारी दिव्या मीणा पशु चिकित्सा अधिकारी हर्षितजी लैंप्स के व्यवस्थापक श्री वीरेंद्र गिरी, अतिथि के रूप में समस्त बालकों का उत्साह वर्धन किया। समारोह में माता बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर राष्ट्र प्रेम का भाव दर्शाया। बालकों ने सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जन समूह का मन मोह लिया। इस अवसर पर सभी भामाशाहों का सम्मान करने के साथ-साथ विद्यालय के प्रतिभाशाली बालको का भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया विद्यालय के समस्त शिक्षकों का भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर एसडीएमसी के सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। भामाशाहों ने प्रार्थना सभा हॉल में महापुरुषों की श्रृंखला के तस्वीर लगाकर हाल को सजाने की घोषणा की। गांव के लोगों द्वारा सेवानिवृत्ति होने वाले श्री रमेश गर्ग को उनके द्वारा विद्यालय में किए गए
सराहनीय कार्यों के लिए पगड़ी ऊपरना पहना कर सम्मानित किया गया। नन्हे मुन्ने बालको ने परेड पीटी प्रदर्शन और योगाभ्यास के साथ सूर्य नमस्कार करके समारोह को मनोरंजक बना दिया। विद्यालय के हिमांशु सुथार को उत्कृष्ट चित्रकार के रूप में जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। 90% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को श्रीमती संगीता बांगड़वा ने दस बालको को ₹1100 पुरस्कार स्वरूप देकर उन्हें प्रोत्साहित किया। इस पावन अवसर पर खोलडी गांव के पटेल समाज के बंधुओ ने कृष्ण भोग के तहत विद्यालय
परिवार और समारोह में उपस्थित समस्त लोगों को भोजन प्रसाद करवाया। समारोह का सफल संचालन श्री लक्ष्मण सिंह राजपूत और राजकुमार शर्मा ने किया। समारोह की व्यवस्था विद्यालय के समस्त स्टाफ ने की। गांव से पधारे समस्त महानुभावों एवं अतिथियों का श्री कृष्ण लाल चोबिसा ने आभार प्रकट किया।WhatsApp us