सलूम्बर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध जुआ सट्टा खेलने के विरूद्ध कार्यवाही

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध जुआ सट्टा कालाबाजार को बंद करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सलूम्बर राजेश कुमार यादव के निर्देशन में थाना सलूम्बर, डीएसटी एवं साईबर सेल की सयुक्त कार्यवाही के अन्तर्गत कार्यवाही में 24,220 रूपये जब्त एवं जुआ सट्टा खेलने वाले 5 सटोरियो को किया गिरफ्तार।दिनांक 21.08.2025 को मुखबीर सुचना के अनुसार थाना सलूम्बर की गठित टीम, जिला स्पेशल टीम एवं साईबर सेल सलूम्बर द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये मौजा खोडाव में सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तो पर दांव लगा एक को लाभ एक को हानि पहुंचाते हुये अवैध जुआ सट्टा खेलते हुये 5 सटोरियो को घेरा डालकर पकडा एवं उनका नाम पता पुछा गया तो उन्होने अपना नाम देवा पिता पुंजा पटेल निवासी खीरावाडा थाना झल्लारा, केवाराम पिता कचरा जी पटेल निवासी डगार थाना झल्लारा, शक्तिसिंह पिता लक्ष्मणसिंह शक्तावत निवासी करवा खास थाना आसपुर जिला डूंगरपुर, जयंतिलाल पिता रोडाजी कलाल,निवासी सुरखण्ड खेडा थाना सराडा एवं गंगाराम पिता देवजी पटेल निवासी थाना झल्लारा का होना बताया। जिनकी तलाशी ली गई तो पांच स्मार्टफोन एवं नकद राशि 24220 रूपये, जुआ खेलने में प्रयुक्त काउन्टरो को जब्त कर पांचो सटोरियो के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम अनुसंधान किया गया।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!